
शारदीय नवरात्र मेला 2026: विद्युत अनुरक्षण कार्य के चलते 3 दिन बाधित रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*मीरजापुर*
कार्यालय अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, फतहां मीरजापुर द्वारा दिनांक 27.09.2026 को प्रेस-विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि शारदीय नवरात्र मेला 2026 में सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखने हेतु 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र-विंध्याचल से पोषित 11 के0वी0 धाम एवं कालीखोह फीडर पर अनुरक्षण कार्य किया जाना है। अनुरक्षण कार्य के दृष्टिगत दिनांक 28.09.2026, 29.09.2026 एवं 30.09.2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता आर.के. यादव ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस अवधि के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था पहले से कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।