• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कराएं पूर्ण -अपर जिलाधिकारी

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कराएं पूर्ण -अपर जिलाधिकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर,

जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों के दृष्टिगत समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई0आर0ओ0) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ए0ई0आर0ओ0) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा अपात्र प्रविष्टियों एवं त्रुटियों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवा मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा नाम हटाने से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया एवं समयसीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। सभी ई0आर0ओ0 एवं ए0ई0आर0ओ0 अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा अधीनस्थ कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची से संबंधित दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण किया जाए। निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का उचित रखरखाव किया जाए तथा निर्धारित प्रारूपों में आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध एवं समावेशी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए व्यापक जागरूकता, प्रभावी पर्यवेक्षण तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, मड़िहान संतोष ओझा, लालगंज अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार सदर दीक्षा पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .