• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष के भांति दिनांक 21.10.2026 को पुलिस लाइन, मीरजापुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया । इस मौके पर “पूनम” पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र मीरजापुर व “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस के जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .