• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि

विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*जनहित और क्षेत्रीय संतुलन के साथ सोनभद्र की नई मूल्यांकन सूची तैयार, कई क्षेत्रों में दरें यथावत*

 

*विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि, क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप तय की गईं मूल्यांकन दरें*

 

*16 सितम्बर से प्रभावी होगी नई मूल्यांकन सूची, तहसील के नोटिस बोर्ड एवं राजस्व विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी दरें-जिलाधिकारी*

 

 

जनपद सोनभद्र में भूमि एवं संपत्तियों की मूल्यांकन दरों को जनहित, व्यावहारिकता और क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप संतुलित रखते हुए नई मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दिया गया है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ द्वारा आवश्यक परिवर्तनों एवं निस्तारण के पश्चात उप निबन्धक कार्यालय रावर्टसगंज, दुद्धी, घोरावल एवं ओबरा के लिए तैयार नई मूल्यांकन सूची 16 सितम्बर, 2026 से प्रभावी होगी। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि नई मूल्यांकन सूची तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि दरों में संशोधन आवश्यकता एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप ही हुआ है। इसी के दृष्टिगत कई सामान्य क्षेत्रों में मूल्यांकन दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि जहां संशोधन आवश्यक पाया गया, वहां मात्र 3 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि नई मूल्यांकन सूची में विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों की मूल्यांकन दरों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि की गई है। क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया गया है, ताकि मूल्यांकन दरें संतुलित एवं व्यावहारिक बनी रहें।

जिलाधिकारी ने बताया कि नई मूल्यांकन सूची के प्रभावी होने के बाद आमजन को अपने क्षेत्र की दरों की जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। संशोधित मूल्यांकन दरें संबंधित तहसील के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी तथा राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने कहा कि नई मूल्यांकन सूची में जनहित के साथ क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। जहां वृद्धि की आवश्यकता नहीं थी, वहां दरों को यथावत रखा गया है और जहां संशोधन जरूरी था, वहां भी संतुलित वृद्धि करते हुए मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .