• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विंध्य धाम का प्रमुख ‘अटल चौक’ महीनों से बना ‘डार्क जोन’, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा

विंध्य धाम का प्रमुख ‘अटल चौक’ महीनों से बना ‘डार्क जोन’, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*आंधी में उखड़ी हाई मास्ट लाइट आज तक नहीं लगी, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के बीच आवारा मवेशियों का डेरा; सहमे श्रद्धालु और स्थानीय लोग*

 

*मीरजापुर (विंध्याचल):*

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल विंध्याचल में आस्था के केंद्र ‘अटल चौक’ पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (प्रखण्ड-मीरजापुर) की उदासीनता के कारण महीनों से अंधेरा पसरा हुआ है। देश भर से रोजाना मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आने वाले लाखों भक्तों के मुख्य आवागमन मार्ग पर छाई बदहाली विभागीय लापरवाही की पोल खोल रही है।

 

*महीनों बाद भी नहीं ली गई सुध*

चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट महीनों पहले तेज आंधी में धराशायी हो गई थी, जिसे विभाग आज तक दोबारा नहीं लगा सका। इसके साथ ही आसपास की तमाम स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से ठप पड़ी हैं। देखरेख के लिए तैनात कर्मचारी की मनमानी और अधिकारियों की अनदेखी के चलते पूरा इलाका शाम ढलते ही घुप अंधेरे में डूब जाता है।

हादसों और चोरी का बढ़ा खौफ*

सड़क दुर्घटना की आशंका: हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था शून्य होने से बीच सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का खतरा लगातार बना रहता है।

सुरक्षा पर सवाल: अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानों और घरों में चोरी की आशंका बढ़ गई है, जिससे राहगीर और स्थानीय दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन लाइटों की देखरेख और संचालन के लिए बकायदा एक कर्मचारी तैनात है, लेकिन विभागीय मिलीभगत और घोर लापरवाही के चलते वह धरातल पर कोई काम नहीं करता और जिम्मेदारी से पूरी तरह नदारद है।

स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसी बड़ी अनहोनी से पहले अटल चौक पर तत्काल नई हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइटें चालू कराई जाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .