News

विंध्याचल में नशे का कारोबार, बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
8382048247
मीरजापुर, विंध्याचल। धार्मिक नगरी विंध्याचल में मादक पदार्थों की कथित बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार सूबेदार दद्दा पहाड़ी, बंधवा महावीर मंदिर के समीप, मोतिया झील, दीवान घाट, बरतर, काशी नरेश स्टैंड के पीछे और इंदुजा कॉलोनी समेत कई चुनिंदा स्थानों पर मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि नशे का यह कारोबार कई परिवारों और युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो नशे की गिरफ्त में और जिंदगियां फंस सकती हैं।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :