• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर। तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर सोहन लाल श्रीमाली का भव्य स्वागत

मीरजापुर। तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर सोहन लाल श्रीमाली का भव्य स्वागत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के रूप में सोहन लाल श्रीमाली की लगातार तीसरी बार नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग समाज में उत्साह है।

 

*8 अक्टूबर गुरुवार* को श्रीमाली प्रातः 6 बजे लखनऊ से रवाना होंगे। रायबरेली, प्रयागराज और भदोही होते हुए मिर्जापुर सीमा में प्रवेश करेंगे। *दोपहर 12 बजे कछवां चौराहे* पर कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

स्वागत यात्रा कछवां बाजार, भटौली पुल, मेडिकल कॉलेज, कचहरी, घंटाघर, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी होते हुए माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचेगी। दर्शन-पूजन के बाद यात्रा सेवाधाम में संपन्न होगी।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता से पिछड़े, वंचित वर्ग के हितों को मजबूती मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .