
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के मोबाइल, सामान आदि चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.10.2026 को वादी प्रियान्सु चौहान पुत्र स्व0 शंकराचारी चौहान निवासी मेहनगर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-281/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 07.10.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तों 1. सुभाष चन्द्र पुत्र संत प्रकाश निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना फ्रांस कालोनी जिला इटावा (हालपता-नई बस्ती कचरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर), 2. शाहरूख अली पुत्र अहमद अली निवासी कंतित मजार के पास थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 3. अवधेश कुमार पुत्र कम्पनीलाल निवासी छोटी महुआरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।