
मिर्जापुर: मंगलसूत्र छिनैती वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर : कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को खड़ंजा फाल मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान धौरूपुर निवासी शिवम चौहान (23) के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
पुलिस ने कहाकि आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ। मौके से बिना नंबर प्लेट की काली अपाची बाइक भी मिली।
पूछताछ में आरोपी ने बताया 16 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय से पहले पहाड़ी गांव के पास स्कूटी सवार महिला से मंगलसूत्र और चेन छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, चेन उसने अपने साथी को दे दी थी।
आरोपी के खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर और कोतवाली देहात में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।