• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: कहां गया 19 वर्षीय सोनू? एक महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, गंगा में गिरने की आशंका पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं ली सुध

मिर्जापुर: कहां गया 19 वर्षीय सोनू? एक महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, गंगा में गिरने की आशंका पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं ली सुध


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर 10 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे के बाद से 19 वर्षीय सोनू लापता है। एक महीना बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार लगातार उसकी तलाश में भटक रहा है।

 

परिजनों के अनुसार नुक्कड़ घाट निवासी सोनू 10 अक्टूबर की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान पता चला कि शास्त्री ब्रिज पर हादसा हुआ है, जिसमें उसका एक दोस्त घायल मिला, जबकि सोनू गायब था।

 

पुलिस ने सोनू के गंगा नदी में गिरने की आशंका जताई है। लेकिन परिवार के सवाल हैं कि यदि वह नदी में गिरा तो अब तक उसका कोई पता क्यों नहीं चला? उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन कहां थी और आखिरी कॉल किससे हुई थी? एक महीने से परेशान परिवार का हाल जानने अब तक किसी जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवार को अब भी सोनू की तलाश और ठोस जवाब का इंतजार है।

 

सोनू पत्रकार अशोक कुमार का भतीजा है उसके बाद भी अभी तक परिवार सोनी के सकुशल होने की उम्मीद में भटक रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .