
चील्ह-शास्त्री सेतु मार्ग पर अनियंत्रित होकर झाड़ियों और पेड़ों से टकराया डंपर, टला बड़ा हादसा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चील्ह-शास्त्री सेतु मार्ग पर पुराने बाड़ा के पास गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित डंपर सड़क से उतरकर किनारे स्थित झाड़ियों और पेड़ों से जा टकराया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा झाड़ियों में बुरी तरह धंस गया, जबकि वाहन का पिछला हिस्सा सड़क पर आड़ा होकर खड़ा हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चील्ह-शास्त्री सेतु मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर सड़क किनारे उतरकर झाड़ियों और पेड़ों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा झाड़ियों में जा धंसा और पिछला हिस्सा सड़क की ओर आड़ा हो गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त घटनास्थल के आसपास कोई राहगीर या दोपहिया वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। डंपर के सड़क पर आड़े खड़े हो जाने से कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।