News

ब्राह्मणों पर टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया फर्जी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
मिर्ज़ापुर
मिर्जापुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ब्राह्मणों द्वारा शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं।
वीडियो वायरल होते ही विंध्याचल के ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और माफी की मांग हो रही है।
वहीं अब शिव शंकर यादव ने सफाई दी है –
_”ये एकदम फर्जी वीडियो है, 15-20 साल पुराना है। किसी ने एडिट करके बनाया है। मेरा गुरु ही ब्राह्मण है, मैं ब्राह्मणों के खिलाफ कैसे बोलूंगा? मिर्जापुर में जितना सम्मान मैंने ब्राह्मणों को दिया है उतना कोई नहीं दे सकता।”
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :