
बैल को पानी पिलाने के लिए पानी निकालते समय कुएं में गिरे वृद्ध, मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भलूही टोला में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बैल को पानी पिलाने के लिए कच्चे कुएं से पानी निकाल रहे 66 वर्षीय वृद्ध होलशाह पुत्र रामरूप का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, होलशाह घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित कच्चे कुएं पर बैल को पानी पिलाने के लिए गए थे। वह कुएं से पानी निकाल ही रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद वृद्ध के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक के पुत्र रामसरन ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
लीलासी चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।