
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को वादी अर्जून सोनकर पुत्र नगीना सोनकर निवासी बरौधा कचार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर वादी के साथ मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-368/2026 धारा 191(2),191(3),190,115(2),118(1),352,109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.10.2026 को उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आसीफ पुत्र सुहैल अहमद निवासी मझिगवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 191(2),191(3),190,115(2),118(1),352,109,61(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।