
बारिश बदहाल हुई लोहदी कला–बसंत बहार लॉन मार्ग की सड़क, गड्ढों और जलभराव से बढ़ा आने जाने का होली काफी परेशानियां
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। लोहदी कला मेन रोड से बसंत बहार लॉन तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण कई स्थानों पर गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी विजय कुमार, गौरव, मुन्ना, हीरा सिंह और अमित ने बताया कि यह सड़क काफी समय से खराब स्थिति में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालक गड्ढों और जलभराव के कारण संतुलन खोने के डर से परेशान रहते हैं, वहीं चारपहिया वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने और हादसे की संभावना भी बनी रहती है।
इस जर्जर सड़क का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और प्रतिदिन काम पर आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि लोहदी कला मेन रोड से बसंत बहार लॉन तक जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को गड्ढों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।