
फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसा रोडवेज के समीप फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रात के समय फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।◊