
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हादसे का रूप देने के लिए सड़क किनारे फेंका शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेयजी
8382048247
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए शनिवार शाम करीब चार बजे पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की पिटाई की। इसके बाद उसका गला घोंट दिया और फर्श पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद घटना को हादसा दिखाने की नीयत से आरोपियों ने शव को चादर में लपेटा और सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना 23 अगस्त को शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पति का शव सड़क किनारे मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम करीब चार बजे पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका और हत्या की पूरी परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।