• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की वरासत का दावा करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन की वरासत का दावा करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जुगैल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की वरासत का दावा करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव गोठानी स्थित घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की सुबह करीब 7:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम बच्चन पुत्र रामगुलाम अपने गांव गोठानी स्थित घर पर मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जुगैल थाना पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर स्वर्गीय भजन की भूमि पर फर्जी तरीके से वरासत का दावा करने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि राम बच्चन ने वर्ष 2014-15 में कथित रूप से फर्जी आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार करवाए थे। आरोप है कि इन्हीं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उसने स्वयं को स्वर्गीय भजन का वारिस दर्शाते हुए उनकी भूमि पर वरासत दर्ज कराने का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी की तलाश जारी रखी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगैल पुलिस को यह सफलता मिली।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर राम बच्चन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .