
देवरी नदी के ऊपर से नदी में जान जोखिम में डालकर छलांग लगा रहे नाबालिग बच्चे, बड़ा हादसा होने का इंतजार प्रशासन और परिजनों को?
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
विंध्याचल_
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*विंध्याचल (मीरजापुर)*
_थाना विंध्याचल के अष्टभुजा चौकी क्षेत्र अंतर्गत देवरी नदी में इन दिनों नाबालिग बच्चों द्वारा जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में छलांग लगाई जा रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद डराने वाला है।_
_बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे नदी के ऊपर पुल और ऊंचे स्थान से गहरे पानी में कूदकर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।_
_स्थानीय लोगों का कहना है कि मां-बाप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्चे दिनभर नदी किनारे मस्ती करते हैं और गहरे पानी में छलांग लगाते हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो परिजन पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि गलती खुद अभिभावकों की है जो अपने बच्चों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।_
_विंध्याचल क्षेत्र में जलप्रपात और नदियों में डूबने से हर साल कई हादसे होते हैं, फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। देवरी नदी का यह जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे लापरवाही हादसे का कारण बनती है।_
_स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि देवरी नदी पर निगरानी बढ़ाई जाए और वहां छलांग लगा रहे बच्चों को रोका जाए, साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही उसे टाला जा सके।_