• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत पी0एम0 किसान उत्सव दिवस का किया गया आयोजन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत पी0एम0 किसान उत्सव दिवस का किया गया आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*बनासकांठा, गुजरात से किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों के खाते में किया गया प्रेषित-जनपद के 291897 किसानों के खाते में 583794000 किया हस्तांतरित*

*मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केन्द्र बीएचयू बरकछा में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम/उद्बोधन किया गया सजीव प्रसारण*

मीरजापुर

कृषि विज्ञान केन्द्र, राजीव गांधी साउथ कैम्पस बीएचयू, बरकछा, मीरजापुर सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत पी0एम0 किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री राजेश प्रकाश, आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, श्री पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर एवं श्री विजय कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहे।
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज 30 नवम्बर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खाते में प्रेषित की गयी। जनपद मीरजापुर में कुल 291897 किसानों के खाते में 58 करोड़, 37 लाख 94 हजार रूपये स्थानान्तरित किया गया। पी0एम0 किसान सम्मान निधि से किसानों के लिए बहुत ही लाभप्रद है, जिस हेतु किसान भाई इस धनराशि का उपयोग अपनी खेती में बीज एवं खाद क्रय करने में उपयोग कर सकते है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार भी होगा। साथ ही बताया गया कि बताया गया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में पी0एम0 किसान सम्मान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर लगभग 357 कृषक कृषकगण उपस्थित हुए।
डा0 सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पी0एम0 किसान सम्मान निधि किसान भाईयों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसकी मदद से खेती बारी आसानी से कर सकते है।
कार्यक्रम का संचालन डा0 पंकज कुमार मिश्र, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .