• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी रात्रिकालीन सघन चेकिंग

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी रात्रिकालीन सघन चेकिंग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 28/29.10.2026 की रात्रि में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्वयं थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर व चिल्ह क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई । साथ ही गो-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई । पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .