• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पति को बचाने पहुंची 70 वर्षीय महिला की लाठी से पीटकर हत्या, पति भी गंभीर घायल

पति को बचाने पहुंची 70 वर्षीय महिला की लाठी से पीटकर हत्या, पति भी गंभीर घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर थाना जिगना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार देर रात पति को बचाने पहुंची 70 वर्षीय महिला की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।मृतका की पहचान निअदरा देवी (70) के रूप में हुई है। मृतका के बेटे रमाकांत पाल के अनुसार, गांव निवासी अंकित दुबे पुत्र अखिलेश दुबे उनके घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित डेरे पर पहुंचा और वहां निअदरा देवी के 65 वर्षीय पति तेरसू पुत्र सहदेव पर लाठी से हमला कर दिया।तेरसू जान बचाकर घर की ओर भागे। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी निअदरा देवी बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि अंकित दुबे ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजन घायल निअदरा देवी को तत्काल पीएचसी सरोंई लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निअदरा देवी सात बेटों और दो बेटियों की मां थीं।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एकमात्र नामजद आरोपी अंकित दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .