
थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि ₹ 25,112.77/- को पीड़ितों के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
31.12.2025 को आवेदक सुनील कुमार गौड पुत्र स्व0रमाकान्त निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि फेक कॉल के माध्यम से पीड़ित के खाते से धनराशि ₹ 1106.97 /- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 1106.97/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 1106.97 /- वापस कराया गया ।खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।
*b)* दिनांक 14.03.2026 को आवेदक असीम सिंह पुत्र निवासी झिलवर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायती दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल हैक कर पीड़ित के खाते से ₹ 98000/- का फ्राड कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 79514/- को होल्ड कराते हुए थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 24005.80/- वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।
*थाना जिगना साइबर सेल टीम-*
उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर।
उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना, मीरजापुर ।
क0आ0 स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर