• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

तेंदूपत्ता से भरी पिकअप समेत दो पकड़े
मीरजापुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चुनार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं, अहरौरा पुलिस ने पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 50 झाल तेंदूपत्ता बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चुनार पुलिस की कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के संबंध में 13 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 26 सितंबर को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
50 झाल तेंदूपत्ता बरामद, दो गिरफ्तार: दूसरी कार्रवाई अहरौरा पुलिस ने ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान की। पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 50 झाल तेंदूपत्ता लदा मिला। पुलिस के अनुसार तेंदूपत्ता का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बिहार के कैमूर जिले के निवासी बताए गए हैं।
अहरौरा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
चार लोगों का शांति भंग में चालान: इसके अलावा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विंध्याचल और जिगना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .