
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पिकअप वाहन में लाद कर ले जा रहे तेंदू पत्ता के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.09.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार व उप निरीक्षक श्यामलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्याचल के पास से 02 अभियुक्तों 1. लालब्रत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ताला थाना अधौरा जनपद कैमुर भभूआ, बिहार व 2. बिजय बहादुर राम पुत्र स्व0 जवाहिर राम निवासी शिवपुर थाना चैनपुर जिला कैमुर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या BR 01 AH 5921 में अवैध रूप से लाद कर ले जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-202/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस 5/26, 41/42 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।