• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के मोबाइल, सामान आदि चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के मोबाइल, सामान आदि चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.10.2026 को वादी प्रियान्सु नितिन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी रायपुर पुरवा थाना पुरवा जनपद उन्नाव द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध परिवार के साथ धर्मशाला में आराम करते समय परिवार के 05 मोबाइल फोन चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-288/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 20.10.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अर्जुन बिन्द पुत्र रमेश बिन्द निवासी ग्राम छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .