• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एस.ओ.जी. टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एस.ओ.जी. टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेचने एवं ट्रक कटवाने की घटना का सफल अनावरण*

 

*03 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹5 लाख नकद, करीब ₹15 लाख कीमत के ट्रक के कटे कल-पुर्जे, 04 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*

 

सोनभद्र

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं एस.ओ.जी. प्रभारी श्री राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एस.ओ.जी. टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेचने एवं ट्रक को कटवाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .