• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव का मामला, जिला अस्पताल के बाद मिशन अस्पताल में भी डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 

करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव का मामला, जिला अस्पताल के बाद मिशन अस्पताल में भी डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के करमा थाना अंतर्गत बसवा गांव में रविवार रात सोते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, बसवा गांव निवासी सरोज यादव रविवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे आनन-फानन में सरोज को जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन सरोज को उपचार की उम्मीद में कछवा स्थित मिशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं।

हालांकि, युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .