
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01.015 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 09.09.2026 को उप निरीक्षक इन्दल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर रजौहा मोड़ तिराहे के पास से जयप्रकाश पुत्र लालचन्द्र पटेल उर्फ ददई निवासी ग्राम रजौहा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को झोले में रखें 01.015 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।