
अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल भेजकर UPI के माध्यम से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 20000/- को थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247मीरजापुर
आवेदक डाक्टर राजकुमार पुत्र मिठाईलाल हाल पता पीएचसी पटेहरा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना संतनगर की साइबर सेल में दी गई। जिसमें बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा .apk फाइल भेजकर UPI के माध्यम से आवेदक के खाते से ₹ 119500/- का फ्राड हो गया । एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत सं0-23106260124755 दर्ज करायी गयी । जिसके सम्बन्ध मे थाना सन्तनगर पर दिनांक 30.06.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-66/26 धारा 66 डी आईटी एक्ट में पंजीकृत कर जांच एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर धनराशि ₹ 20000/- को होल्ड कराया गया , होल्ड करायी गयी धनराशि ₹ 20000/- को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में एमआरएम के माध्यम से वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना सन्तनगर साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
*थाना संतनगर साइबर सेल टीम* उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष संतनगर, जनपद मीरजापुर ।
वरि0उ0नि0 रमाशंकर यादव, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर
आरक्षी इनय कुमार, साइबर सेल थाना संतनगर, मीरजापुर ।