
थाना पड़री पुलिस द्वारा अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 96 किलो 870 ग्राम बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.11.2026 को वादी उप निरीक्षक रामनगीना यादव थाना पड़री को प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त जान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इद्रीश निवासी उमरिया थाना पड़री जनपद मीरजापुर के कास्मेटिक दुकान के उपर कमरे में अवैध रूप से भंडारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 96 किलो 870 ग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त जान मोहम्मद उपरोक्त के विरूद्ध थाना पड़री पर मु0अ0सं0-272/2026, धारा-9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी है ।