• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन तस्करी के मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन तस्करी के मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन *श्री गोपाल जी गुप्ता* के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

*प्रकरण*- थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-319/2026*, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अकरम कुरैशी एवं वांछित अभियुक्ता सुनीता देवी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

*कार्यवाही का विवरण*- थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त *अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी*, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष को *दिनांक 11.09.2026 को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग से रात्रि करीब 01.30 बजे* गिरफ्तार किया गया।

 

इसी क्रम में उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्ता *सुनीता देवी पत्नी सुधीर*, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष को *दिनांक 11.09.2026 को पटवध में सड़क के किनारे से सुबह करीब 05.30 बजे* गिरफ्तार किया गया।

 

दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा *20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित* किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

*गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण का विवरण*

1. अकरम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 29 वर्ष।

2. सुनीता देवी पत्नी सुधीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष।

 

*अभियुक्त अकरम कुरैशी का आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0-101/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना शक्तिनगर।

2. मु0अ0सं0-72/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ओबरा।

3. मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस, थाना चोपन।

 

*अभियुक्ता सुनीता देवी का आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0-127/2018, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन।

2. मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27(a)/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2)(B), 111(4) बीएनएस, थाना चोपन।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 दीनानाथ सिंह मय हमराह, हे0का0 शिवप्रताप यादव एवं हे0का0 कमल कुमार राव, मय सरकारी वाहन जनपद सोनभद्र।

3. व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अजय यादव, हे0का0 रजवान यादव, हे0का0 रविन्द्र यादव, म0का0 बन्दना अग्रहरि एवं म0का0 प्रीति सरोज, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .