• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चिल्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.09.2026 को उप-निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिकवा में पीपल के पेड़ के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों 1. विकास पुत्र पारस निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, 2. मुलायम पुत्र लालजी निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, 3. अफजल पुत्र मुख्तार निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, 4. काजू अहमद पुत्र मो0 हमीद निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 5. विनोद कुमार पुत्र शिवमुर्ति निवासी मलाधरपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को मौके से कुल धनराशि ₹ 16,380 नगद व 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .