• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार

थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-298/2026 धारा 69,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 22.09.2026 को उप निरीक्षक राकेश सिंह चौकी प्रभारी बेलतर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त आकाश गोयल पुत्र ओम प्रकाश गोयल निवासी बालकदास का पोखरा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2)एम,351(3),352 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .