
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी हिरासत मे लिया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-171/2026 धारा 65(1),351(3) बीएनएस व 5J(II),5(L),6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 24.08.2026 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 65(1),351(3) बीएनएस व 5J(II),5(L),6 पाक्सो एक्ट में हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया ।