• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

सोनभद्र, 30 अक्टूबर, 2026।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*डायट परिसर में आयोजित हुआ संविधान संवाद नोडल टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम, लगभग 60 नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण*

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेश के क्रम में आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को श्री राहुल, सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे तथा वृद्धाश्रम में कुल 46 वृद्धजन निवासरत पाए गए। इस अवसर पर सचिव द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वृद्धावस्था में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न नीतियां एवं कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि माता-पिता एवं दादा-दादी को अपने बच्चों से आवश्यकतानुसार भरण-पोषण भत्ता प्राप्त करने का कानूनी अधिकार है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों तथा शासन द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन एवं चिकित्सा संबंधी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

इसी क्रम में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में संविधान संवाद नोडल टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री राहुल, सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, श्री शमशेर बहादुर सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी), श्री सत्यारमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ एलएडीसी, श्री जयप्रकाश, असिस्टेंट एलएडीसी, श्री अरुण कुमार यादव, शिक्षक संत कीनाराम विधि महाविद्यालय, श्री आशुतोष पाठक, शिक्षक मां भगवती विधि महाविद्यालय तथा सुश्री सांभवी पाण्डेय, शिक्षक विन्ध्य विधि महाविद्यालय सहित लगभग 60 नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा नोडल शिक्षकों को संविधान संवाद कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार एवं संवैधानिक उपचार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के अंग एवं चुनाव प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, हेल्पलाइन नंबर तथा बच्चों के शिक्षा संबंधी कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के संबंध में भी नोडल शिक्षकों को अवगत कराया गया।

उक्त जानकारी श्री राहुल, सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .