• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं शिकायत

अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दर्ज कराएं शिकायत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

सोनभद्र, 30 अक्टूबर, 2026।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

*फसल बीमा कराने वाले किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना, तहसीलवार बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर जारी*

 

जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा के कारण खरीफ की फसलों को क्षति होने की संभावना के दृष्टिगत जनपद के समस्त कृषक बंधुओं, विशेषकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों को सूचित किया जाता है कि यदि उनकी फसलों को किसी प्रकार की क्षति होती है, तो आपदा के दौरान 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति की शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इससे क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा कराया जा सकेगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि फसल बीमा एवं फसल क्षति से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी तहसील से संबंधित फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। कृषकों की सुविधा के लिए तहसीलवार बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के नाम एवं मोबाइल नंबर निम्नवत हैं :

 

श्री गणेश प्रसाद, जिला प्रतिनिधि/तहसील कोऑर्डिनेटर, तहसील रॉबर्ट्सगंज मोबाइल नंबर: 809765773।

 

श्री प्रशान्त कुमार शुक्ला, तहसील कोऑर्डिनेटर, तहसील दुद्धी मोबाइल नंबर: 6392589818।

 

श्री विकास कुमार पाण्डेय, तहसील कोऑर्डिनेटर, तहसील ओबरा मोबाइल नंबर: 7897827083।

 

श्री राकेश कुमार मौर्या, तहसील कोऑर्डिनेटर, तहसील घोरावल मोबाइल नंबर: 9415074954।

 

जिला कृषि अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं तथा फसल बीमा से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित तहसील के प्रतिनिधि से संपर्क करें, ताकि फसल क्षति के सर्वेक्षण एवं नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .