• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने डसा

खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने डसा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

इलाज के बाद हालत सामान्य

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मोहनी गांव में शनिवार शाम खेत में काम कर रही 32 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

मोहनी गांव निवासी शिवनंदन की पत्नी सरस्वती (32) शनिवार शाम करीब छह बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक देवेश पांडेय ने बताया कि महिला का तत्काल उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्हें होश आ गया है और फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने खेतों में काम करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों में जहरीले सांपों के निकलने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .