• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दुद्धी कस्बा निवासी 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार गुप्ता (32) पुत्र अरुण कुमार, जो दुद्धी में State Bank of India के पास निवास करते हैं, देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जोरूखाड़ गांव के समीप पहुंचे, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।

हादसा इतना गंभीर था कि युवक के सिर में गहरी चोट लग गई और वह मौके पर ही अचेत हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहीं, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .