
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से युवक की सड़क हादसे में मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो चीफ : रिजवान सिद्दीकी
झालू। बिजनौर-नहटौर रोड पर सड़क में हो रहे गहरे गड्डो में बाइक सवार का बाइक का पहिया गिरने के बाद सड़क पर गिर गया। ओर बिजनौर की ओर से आ रहे वाहन के ऊपर उतरने से थाना नहटौर के ग्राम सदरुद्दीन नगर निवासी राशिद अहमद (40) की मौत हो गई। जिसके बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को डायल 112 से जिला अस्पताल भेजकर जाम खुलवाया।
नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम सदरुद्दीन नगर निवासी राशिद अहमद (40) पुत्र सगीर के पांच दिन पूर्व बिजनौर में लड़की हुई थी। राशिद की पत्नी उसकी बहन, जाटान बिजनौर में रहती है उसकी पत्नी भी बहन के घर रह रही थी। वह पत्नी के पास जा रहा था। रास्ते मे बिजनौर-नहटौर रोड पर सड़क में हो रहे गहरे गड्डो में छोईया के पुल पर बाइक का पहिया गड्डो में गिर कर बाइक व सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। जिसके बाद बिजनौर की ओर से आ रहे वाहन अचानक बाइक चालक के ऊपर से उतर गया। जिसमें बाइक चालक राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। छोईया के पुर पर घटना होने के उपरांत सड़क की दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। और सड़क की दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया। वही वहा मौजूद राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही से युवक की मौत हुई है।
********************
अभय सिंह एडवोकेट का कहना है कि प्रतिदिन झालू से बिजनौर जाना होता है। ग्राम खारी से माँ काली के मंदिर तक सड़क में बहुत ही गहरे गड्ढे हो रहे है। प्रतिदिन जान को जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है।
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$
राजीव सिंह एडवोकेट का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। ओर कर्मचारी गड्डो को भर कर खानापूर्ति कर देते है।
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$
सुमित चौधरी का कहना है कि वह अधिवक्ता है। उन्हें प्रतिदिन झालू से बिजनौर जान को जोखिम में डाल कर क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरना पड़ा है।