• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्रेन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गंभीर 

क्रेन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गंभीर 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय

📞 8382048247

डाला/सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वैष्णो मंदिर के समीप उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी गांव के करी टोला निवासी आनंद (25 वर्ष) अपने मित्र महेंद्र व मनीष के साथ बाइक से चोपन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे वैष्णो मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महेंद्र और मनीष की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चोपन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में शामिल क्रेन को पुलिस ने कब्जे में लेकर डाला चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .