
साथ बैठकर पी शराब, फिर की पिटाई, युवक की मौत; नानी ने आरोपियों पर दर्ज कराया मुकदमा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के वैंकट मोड़ पर रविवार की रात मारपीट में घायल मुकेश कुमार (20) की मौत हो गई। घटना से पहले हमलावर ने साथ बैठकर शराब पी। फिर आपस में किसी बात को लेकर विवाद के बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर मुकेश की जमकर पिटाई की। उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वैंकट मोड़ निवासी मुकेश कुमार (20) ने रविवार की देर शाम मोहल्ले के एक युवक के साथ बैठकर शराब पी। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी युवक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर मुकेश की जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मुकेश को घायलावस्था में घर पहुंचाया। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर उपचार के बाद घर ले गए। सोमवार की सुबह मुकेश की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने पर परिजन फिर अस्पताल ले गए।
वहां हालत गंभीर होने पर उसे बैढ़न ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मुकेश की नानी फूलमति ने चार-पांच लोगों पर मिलकर पिटाई का आरोप लगाया।
हमलावर उसके सीने पर चढ़ गए। कहा कि रात में मुकेश सीने में तेज दर्द की बात बता रहा था। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करआरोपियों की तलाश की जा रही है