• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक-जिलाधिकारी

योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक-जिलाधिकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

21 जून को अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट व विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जनसामान्य अधिक संख्या में करें प्रतिभाग-जिलाधिकारी

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

—————–

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, योग आत्म जागरूकता को बढ़ावा देता है जिससे आत्म सम्मान और आत्म विश्वास बढ़ता है। योग का अभ्यास किसी योग शिक्षक के मार्गदर्शन में करना सबसे अच्छा रहता है। उन्होेंने कहा कि मा0 प्रभारी मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल व मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए ग्यारह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट पर प्रातः 6.00 बजे से आयुष विभाग द्वारा किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास करने हेतु प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें, योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा व जनपद के अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों के प्रमुख स्थलों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

———————-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .