• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कुएं में गिरने से महिला जख्मी

कुएं में गिरने से महिला जख्मी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

हलिया। सोठिया खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को घर की चहारदीवारी में बने कुएं में गिरने के कारण रेखा केसरवानी( 28) घायल हो गईं।

हलिया। सोठिया खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को घर की चहारदीवारी में बने कुएं में गिरने के कारण रेखा केसरवानी( 28) घायल हो गईं।

झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में दिया धक्का, कम पानी होने से बची जान; आरोपी फरार

 

हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया खुर्द गांव निवासी सुनील केसरवानी की पत्नी रेखा घर में बनीं चहारदीवारी में बने कुएं में लगे हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने के कारण गिर गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई।

परिजन निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां डॉ आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .