
महिला ने मायके में फंदे से लटककर दे दी जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुनार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने सोमवार की शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को शव फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, जानकारी होने पर विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। विवाहिता का पति मुंबई में रहता है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की शादी 18 महीने पहले वाराणसी के रहने वाले युवक से हुआ। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पत्नी गर्भवती हुई तो पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई कमाने चला गया। विवाहिता सात महीने से अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। ढाई महीने की पुत्री के साथ वह मायके में रह रही थी। सोमवार शाम को विवाहिता ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ मंजरी राव ने बताया कि विवाहिता की मां ने आरोप लगाया था कि उसके दामाद ने तीन दिन पहले बेटी का अश्लील वीडियो फेसबुक पर डाल दिया था। जो वायरल होने लगा। यह बात पुत्री को पता चली। उसने अश्लील वीडियो वायरल होने पर लोकलाज के चलते फंदे पर लटककर जान दे दी। सीओ मंजरी राव ने बताया कि अश्लील वीडियो डालने के दामाद पर लगे आरोपों की जांच की गई। लेकिन उसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। मृतका के पति के फेसबुक एकाउंट की जांच की गई। वह मुंबई में रहता है। उसे बुलाया गया है। उसके आने पर पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।