• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिस नवविवाहिता के हत्या की जताई थी आशंका, वह राजस्थान में जिंदा मिली

जिस नवविवाहिता के हत्या की जताई थी आशंका, वह राजस्थान में जिंदा मिली


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जिस नवविवाहिता के हत्या की आशंका जताते हुए ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी, वह राजस्थान में जिंदा मिली है। दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस राजस्थान के अजमेर पहुंची तो पता चला कि वह इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बने युवक (प्रेमी) के साथ सकुशल मौजूद है। उसे बरामद करने के साथ ही संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस उसके झारखंड स्थित ससुराल पहुंची और जरूरी औपचारिकताओं की पूरा कर परिजनों को सौंप दिया।बताते चलें कि रेणुकूट निवासी शगुफ्ता परवीन की आठ अक्तूबर 2025 को पलामू जिले के मोहम्मदगंज निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद विदा होकर वह ससुराल पहुंची। वहां से वह छह दिसंबर की रात लापता हो गई। सुबह ससुराल वाले उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि बिस्तर पर कंबल ओढ़ाकर तकिए रखे हुए हैं। उसी समय मामले की सूचना झारखंड के मोहम्मदगंज थाने को दी गई। दो-तीन दिन बाद गायब महिला के पिता अजीमुद्दीन अंसारी निवासी रेणुूकूट थाना पिपरी ने मोहम्मदगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति सहित अन्य ससुराल के लोग शगुफ्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया गया। जांच में जुटी पुलिस ने सोनभद्र के पिपरी पुलिस से संपर्क साधा। जरूरी जानकारियां जुटाई। पिपरी पुलिस के जरिए मिले इनपुट पर वहां की पुलिस अजमेर पहुंची तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के पास सुरक्षित मौजूद है।शादी के पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, ससुराल पहुंचकर चढ़ा परवान

पुलिस ने शगुफ्ता को बरामद कर पूछताछ की तो पता चला कि इंस्टाग्राम के जरिए अजमेर के रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। इसी के जरिए नंबर का आदान-प्रदान हुआ दोनों में बातचीत शुरू हो गई। शादी के बाद भी यह क्रम बना रहा और युवक के झांसे में आकर वह ससुराल छोड़कर प्रेमी के पास पहुंच गई। थानाध्यक्ष मोहम्मदगंज नारायण सोरेन के मुताबिक जांच में हत्या की जताई गई आशंका पूरी तरह झूठी साबित हुई है। पीडि़ता को अजमेर से लाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रकरण झारखंड के पलामू जिले से जुड़ा हुआ है। लापता विवाहिता को बरामद कर वहां की पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .