• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, वारण्टी समेत 13 पर कार्रवाई

700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, वारण्टी समेत 13 पर कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना चुनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक शिवानन्द यादव अपनी टीम के साथ थाना चुनार क्षेत्र के ग्राम पयागपुर पहुंचे, जहां से मंजू पत्नी अशोक जायसवाल, निवासी ग्राम कठेरवा, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चुनार पर मुकदमा संख्या 138/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना चिल्ह पुलिस ने एक वारंटी नौरंगी देवी पत्नी स्वर्गीय दसई, निवासी मझगवा, को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।इसके अलावा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 12 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान किया। इसमें थाना विन्ध्याचल से 3, अदलहाट से 1, लालगंज से 4 और मड़िहान से 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .