• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दहेज में नहीं मिली बाहक तो विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

दहेज में नहीं मिली बाहक तो विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जिस विवाहिता की पिटाई कर घर से बाहर निकाले जाने के मामले में वाराणसी पुलिस से कोई मदद नहीं मिली, उसकी मदद के लिए सोनभद्र पुलिस आगे आई है। एसपी के निर्देश पर शाहगंज थाने में पति, सास, ससुर और मकान मालकिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में विवाहिता के गहने छीन लेने, एतराज पर उसके पति से भी गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है।थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी राधिका सोनी ने गत छह जनवरी को एसपी अभिषेक वर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपा था। बताया था कि उसकी वाराणसी के सिगरा में प्रदीप होटल के मकान में रहने वाले बाबू सेठ से 26 अप्रैल 2023 को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज में बाइक न मिलने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे 10 माह पूर्व एक बेटा भी पैदा हुआ। बावजूद ससुरालियों के रवैए में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि गत 26 दिसंबर की रात 10 बजे उसे पति, सास सवित्रा, ससुर मुराली और मकान मालकिन ने मारपीट कर बाहर निकाल दिया27 दिसंबर को फोन पर उसके पिता श्रीराम ने ससुराल के लोगों से बात करनी चाही तो उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। उन्होंने सिगरा थाने में शिकायत की। बावजूद ससुराल के लोग पीड़िता के जेवरात छिन लिए और लिए ओर उसे वहां रहने से मना कर दिए। तब पिता उसे लेकर जिले के मेडिकल काॅलेज पहुंचे। यहां उसका दवा-इलाज कराया। एसपी ने तत्काल शाहगंज पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज के मुताबिक बीएनएस की संबंधित धाराओं और डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एसआई अजय श्रीवास्तव को सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .