• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बभनी में बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी जल निकासी व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

बभनी में बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी जल निकासी व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

बभनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में रखा गृहस्थी का सामान भीगने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं जलभराव के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।

बभनी बाजार निवासी शमी खान ने बताया कि खेतों में जमा बारिश का पानी उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण दीवारों से रिसकर उनके घर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।

घर में पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लगातार नमी और गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव से आवागमन भी प्रभावित हो जाता है और लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित हो रही है। बिजली कटौती और जलभराव की दोहरी मार से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जगह-जगह नालियों और जल निकासी व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही व्यवस्था की पोल खुल जाती है। उनका कहना है कि यदि नालियों की नियमित सफाई और पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए तो हर वर्ष होने वाली इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराकर स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .