• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्ज़ापुर में जल संकट, बसनहीं बाजार के पुरानी बजाजी क्षेत्र में 24 घंटे से पानी सप्लाई ठप

मिर्ज़ापुर में जल संकट, बसनहीं बाजार के पुरानी बजाजी क्षेत्र में 24 घंटे से पानी सप्लाई ठप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्ज़ापुर में जल संकट, बसनहीं बाजार के पुरानी बजाजी क्षेत्र में 24 घंटे से पानी सप्लाई ठपमिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र के बसनहीं बाजार वार्ड अंतर्गत पुरानी बजाजी इलाके में पिछले 24 घंटे से पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। सुबह से शाम तक नलों से एक बूंद पानी नहीं टपक रहा, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और परेशानी का माहौल है।स्थानीय निवासियों के अनुसार बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है, इसके बावजूद तकनीकी अथवा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न किसी समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई है। लोगों का कहना है कि यह समस्या नगर पालिका के संज्ञान में लाई जानी चाहिए ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर पानी की सप्लाई बहाल की जा सके।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी का भंडारण समाप्त हो चुका है और लोगों को अन्य इलाकों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि स्थानीय स्तर पर उत्पन्न इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ-साथ स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेमिर्ज़ापुर में जल संकट, बसनहीं बाजार के पुरानी बजाजी क्षेत्र में 24 घंटे से पानी सप्लाई ठप

मिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र के बसनहीं बाजार वार्ड अंतर्गत पुरानी बजाजी इलाके में पिछले 24 घंटे से पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोग पीने के पानी के लिए तरस गए हैं। सुबह से शाम तक नलों से एक बूंद पानी नहीं टपक रहा, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और परेशानी का माहौल है।

इस जल संकट की चपेट में पक्के घाट, पुरानी बजाजी, किशन प्रसाद की गली, चुन्नी-मुन्नी की गली, चाँदसी की गली सहित आसपास के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। कई घरों में पानी का भंडारण पूरी तरह समाप्त हो चुका है और लोगों को अन्य इलाकों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलापूर्ति से जुड़े ऑपरेटर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान तीवरानी टोला स्थित ट्रांसफार्मर के सामने वाली गली में पाइप लाइन टूटी हुई पाई गई है। समस्या की पहचान कर ली गई है और क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका को स्थानीय स्तर पर उत्पन्न इस समस्या से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .